जवान की हत्या: तीन हथियारबंद बदमाशों ने घर से अगवा किया, फिर सिर में गोली मारी

मणिपुर: भारतीय सेना के जवान का अपहरण करके उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। यह जवान छुट्टी पर आया हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि उसका शव रविवार को मणिपुर के इंफाल पूर्व जिला स्थित खुनींगथेक गांव में पाया गया। मारे गए जवान की पहचान सीपॉय सेर्तो थांगभैंग कोम के रूप में हुई है। वह आर्मी के डिफेंस सिक्योरिटी कोर प्लाटून में कांगपोक्पी स्थित लीमाखोंग में तैनता थे। मारा गया जवान पश्चिमी इंफाल के तारुंग का रहने वाला था। जिस वक्त जवान का अपहरण हुआ, उसका मासूम बेटा भी वहीं पर मौजूद था।

अधिकारियों ने बताया कि सीपॉय कोम छुट्टी पर घर आए हुए थे। सुबह 10 अज्ञात हथियारधारियों ने सीपॉय कोम का उनके घर से अपहरण कर लिया। घटना का एकमात्र चश्मदीद जवान का 10 साल का बेटा है। अधिकारियों के मुताबिक बेटे ने बताया कि तीन लोग उसके घर के अंदर घुसे। उस वक्त वह अपने पिता के साथ पोर्च में काम कर रहा था। हथियारबंद लोगों ने सीपॉय के माथे पर पिस्टल सटा दी और उसे एक सफेद वाहन में बिठाकर वहां से निकल गए। परिवार की मदद के लिए सेना के जवानों को भेजा गया है। मृत जवान का अंतिम संस्कार परिवार की इच्छानुसार किया जाएगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story