जवानों के कैंप में हुई आपसी फायरिंग, एक सब इंस्पेक्टर व जवान की मौके पर ही….8 अन्य जवान घायल, बाद में खुद भी…

CRPF Constable Fyring : मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने अपने बटालियन में खूब तांडव मचाया। गोलीबारी कर अपने दो सहकर्मियों को जहां गोली मार दी, तो वहीं इस गोली बारी में आठ जवान घायल हो गये। बाद में आरोपी जवान ने खुद को भी गोली मार ली।

आपको बता दें कि गुरुवार को मणिपुर में केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति  शासन लगाया है. इससे पहले मणिपुर के कई जिलों में हिंसा की घटनाएं होती रही हैं। फिलहाल घटना के बाद सुरक्षा बल अलर्ट हैं।

मामला मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के शिविर की है। जहां देर रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही जान चली गयी।

इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है।

इधर मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। इस मामले में जांच की जा रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसकी वजह से गोलीबारी की नौबत आ गयी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जिसके बाद रिपोर्ट हेडक्वार्टर भेजी जायेगी।

 

Related Articles