गुटखा बहुत खाती है मेरी बीबी: अपनी पत्नी से परेशान पति ने लगायी फरियाद, कहा, "पहले साथ जीने मरने की कसम खाती थी, अब सिर्फ गुटखा खाती है"

आगरा। गुटखा की वजह से पति-पत्नी में तालाक की नौबत आ गयी। मामला आगरा का है, जहां पत्नी के गुटखे खाने की शौक की वजह से पति ने साथ रहने से इंकार कर दिया। मामला अब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है, जहां फिलहाल पति पत्नी में सुलह की गुंजाई नहीं बन पायी है। परामर्श केंद्र पहुंचे पति ने पत्नी की तीसरी बार शिकायत की है। पति ने कहा, "शादी से पहले साथ जीने-मरने की कसम खाती थी, लेकिन अब गुटखा खाती है और हर वादा भूल गयी है।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी ये मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया था, सुलह के बाद वो पत्नी को घर ले गया, लेकिन पत्नी की गुटखा खाने की आदत नहीं छूटी। पति का कहना है कि वो घुंघट में मुंह छुपाकर गुटखा खा लेती है। कई बार मना करने और कसम देने के बाद भी वो नहीं मानती है। चोरी छुपे गुटखा खाती है।

महिला के मुंह में हमेशा गुटखा भरा रहता है। उसे कई बार समझाने की कोशिश की गई है। एक बार समझाकर ससुराल भेजा जा चुका है। मगर वह गुटखा खाना बंद नहीं कर रही है। पति का कहना है कि उसने पत्नी को कई दफा मायके भी भेजा। वहां से लाने के लिए गुटखा खाने की शर्त रखी। पहले तो वो हां..हां करती है, लेकिन वो जब आती है तो मायके से छुपाकर गुटखा का स्टॉक ससुराल ले आती और चोरी- छिपे गुटखा खाती रहती। उसने अपना कसम भी तोड़ दिया है। इसलिए मैं उसे अपना साथ नहीं ले जाऊंगा। फिलहाल सुलह की गुंजाईश जारी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story