नेमरा: झारखंड की क्रांतिकारी धरती पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक संदेश

Nemra: Emotional message of CM Hemant Soren on the revolutionary land of Jharkhand

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने पैतृक गांव नेमरा में रुके हुए हैं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद सीएम ने आज नेमरा का दौरा किया। उन्होंने गांव की मिट्टी, इतिहास और संघर्ष को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया।

नेमरा की क्रांतिकारी और वीर भूमि को नमन

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगल, नाले, नदियां और पहाड़ क्रांति की हर गूंज को सुनते रहे हैं। मैं नेमरा की इस भूमि को शत-शत नमन करता हूँ।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेमरा: आदिवासी अस्मिता और संघर्ष का प्रतीक

नेमरा गांव झारखंड के ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक रहा है, जिसने आदिवासी अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को नई दिशा दी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनके पिता सोबरण सोरेन की इसी धरती से क्रांति शुरू हुई, जिसने राज्य निर्माण और सामाजिक न्याय की नींव रखी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close