झारखंड: होटल में मिले 90 लाख कैश, CGL परीक्षा के पहले होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, एक शख्स के पास मिला 90 लाख

JSSC CGL Exam : दो दिन तक चलने वाली जेएसएससी सीजीएल यानी झारखंड सामान्य स्तानक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शुरू हो गयी है। इसके लिए प्रदेश भर में केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा में साल्वर गैंग की इंट्री नहीं हो, इसके लिए गुरुवार की रात एसडीओ के नेतृत्व में होटलों में छापामारी अभियान चलाया गया।


दरअसल किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक होने को लेकर ना केवल बिहार बल्कि झारखंड की भी खूब बदनामी हुई है।

परीक्षा बिहार में तो साल्वर गैंग झारखंड में पकड़ाए हैं। प्रश्न पत्र लीक नहीं हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पहले भी सीजीएल परीक्षा का पर्चा लीक हो चुका है। अब फिर से 21 व 22 सितंबर को परीक्षा होने जा रही है। इधर शुक्रवार को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की पूर्व संध्या पर एक होटल से रेड के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 90 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की पहचान बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले सदन यादव के रूप में की गई है। पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. हालांकि, उसका कहना है कि वह स्वर्ण व्यवसाई है। पुलिस सदन यादव द्वारा बताई गई बातों का सत्यापन कर रही है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस ने आयकर विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story