Sarkari Naukari : 13267 पदों पर होगी बंपर भर्तियां, चार महीने में होगी इस विभाग में नियुक्तियां, देखिये किस पद पर कितनी भर्तियां

Government Job 2024: स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती होने वाली है। अगले चार महीने में 13 हजार से ज्यादा पदों पर स्वास्थ्य विभाग में भर्ती होगी। विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। ये भर्तियां मिशन मोड में होगी। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत रिक्त 13267 पदों पर अक्टूबर तक मिशन मोड में नियुक्तियां करने की योजना विभाग ने तैयार की है।

जिन पदों पर भर्तियां होगी, उनमें आयुष डॉक्टर, मेडिकल अफसर, ऑप्थेलमिक सहायक, स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब तकनीशियन, लाजिस्टिक मैनेजर, ब्लाक एकाउंटेट और प्रखंड सामुदायिक उत्प्ररेक के पद हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलने वाले कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रग्ति की समीक्षा के दौरान रिक्त पदों को भरने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने दिये हैं। मुख्यालय स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर तक ज्यादातर रिक्त पदों पर अक्टूबर 2024 तक नियुक्ति कर दी जाए। जो पद बचे रह जाएंगे उन पदों पर दिसंबर तक नियुक्ति की जाए।

इन पदों पर होगी नियुक्तियां

जिन रिक्त पदों पर बहाली होनी है उनमें आयुष डॉक्टर के 2724, सीएचओ 4500 पद, मेडिकल अफसर के 757, ऑप्थेलमिक सहायक 220, स्टाफ नर्स 2500, एएनएम 1229, लैब टेक्नीशियन 982, लाजिस्टिक मैनेजर 38, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक 97, ब्लाक एकाउटेंट 38, प्रखंड अनुश्रवण सहायक 128 और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक 54 पद हैं।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story