दूध देने का नया रिकॉर्ड: 'शकीरा' ने 24 घंटे में दिया 81 लीटर दूध, एशिया में बनाया नया रिकॉर्ड, खाना जानकर रह जायेंगे आप दंग

करनाल। एक गाय ने दूध देने में नया रिकार्ड बना दिया है। भारत की एक गाय ने 24 घंटे में 81 लीटर दूध दिया है, जो पुराने रिकार्ड से 5 लीटर ज्यादा है। मामला करनाल का है, हालांकि इससे पहले भी सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का रिकार्ड करनाल का ही था। करनाल की एक गाय ने दो साल पहले 76 लीटर दूध देकर रिकार्ड बनाया था, अब करनाल जिले की गाय शकीरा ने 24 घंटे में 81 लीटर दूध देकर एशिया में नया रिकॉर्ड बनाया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम झिंझड़ी निवासी पशुपालक सुनील मेहला 2013 से डेयरी फार्म चला रहे हैं। इससे पहले उनके दादा और पिता यह काम करते थे। इतना ही नहीं, सुनील और उनके भाई शैंकी एचएफ नस्ल के प्रजनन पर भी काम कर रहे हैं। उसी का नतीजा सबके सामने है.पशुपालक सुनील के मुताबिक शकीरा को प्रतिदिन आहार में 40 किलो साइलेज, 2 किलो सूखी घास, 10 किलो हरा चारा और 20 किलो मिक्स फीड दिया जाता है।

डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन संस्था की ओर से पिछले दिनों आयोजित प्रतियोगिता हरियाणा और पंजाब से पशुपालक अपनी बेहतरीन नस्ल की गायों को लेकर पहुंचे। अब तक उन्होंने पांच बार इसमें हिस्सा लिया और उनकी गाय ने चार बार प्रथम स्थान पाया है। एक बार दूसरा स्थान मिला। 2023 में उनकी एक गाय ने 70 लीटर 253 ग्राम दूध दिया था। उनके दादा और पिता भी पशुपालक थे। हम उनके साथ काम करते थे लेकिन आज तकनीक बदल चुकी है। उन्हीं तकनीकों का सहारा लेकर पशुपालन कर रहे हैं।

एचएफ यानि हाल्स्टीन फ्रिसियन गाय की अंतर्राष्ट्रीय नस्लों में गिनती होती है। ये एक ब्यांत में पांच से दस हजार लीटर तक दूध देने में सक्षम हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों में यह नस्ल अव्वल है। शुरुआती दौर में यह केवल हालैंड और जर्मनी में होती थीं। अब सुनील जैसे किसान इसे बढ़ावा दे रहे हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story