नीतीश कुमार LIVE : मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार क्या बोले… देखिये राजभवन से निकलते ही…

पटना: भाजपा से नाता तोड़कर अब नीतीश कुमार आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव के बंगले पर नयी सरकार बनाने को लेकर मंथन शुरू हो गया है। बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के घर पहुंच गए हैं. वे उनसे मुलाकात करने वाले हैं. इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने एनडीए सरकार में मिले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्हें बीजेपी के साथ एक नहीं कई दिक्कतें थीं। उनके नेता बाद में सबकुछ विस्तार से बता देंगे। अभी के लिए नीतीश, तेजस्वी यादव के घर पहुंच गए हैं. नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिल अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

उनकी तरफ से दावा हुआ है कि उनके पास 160 विधायकों का समर्थन है। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा है कि सबलोगों की इच्छा थी कि बीजेपी से अलग हो जाना चाहिए। विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद फैसला लिया।

Related Articles

close