‘अब इधर उधर मत जईह. तुहीं सबके गार्जियन बाड़’….जब मिलने आये नीतीश से भोजपुरी में लालू ने की बात … कई बार लगे ठहाके…

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देर रात राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लालू यादव की तबीयत पूछी और राजनीति मुद्दों पर भी बात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम को राबड़ी आवास पहुंचे और करीब 15 मिनट तक वहां रहे। बता दें कि लालू यादव को छह जुलाई को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। इसके बाद बुधवार को वे पटना पहुंचे।

नीतीश कुमार ने लालू यादव से पूछा कि आप कैसे हैं। लालू ने कहा है कि पहले से ठीक हैं. आगे भी सब ठीक रहेगा। इस दौरान वहां मौजूद राबड़ी देवी और तेजस्वी के साथ मीसा और तेज प्रताप यादव के अलावा विजय चौधरी ने लालू के अंदाज पर ठहाका लगाया। नीतीश कुमार से अरसे बाद मुलाकात कर रहे लालू भोजपुरी में बातचीत कर रहे थे. मुलाकात राबड़ी आवास पर हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राबड़ी आवास से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं ने देर तक बातचीत की। उसके बाद लालू ने नीतीश कुमार को भोजपुरी में समझाया और कहा, ‘अब इधर उधर मत जईह. तुहीं सबके गार्जियन बाड़ अ. सबके साथ लेके चलीह.’ उसके बाद नीतीश कुमार हंस पड़े।

लालू ने पूरी आत्मीयता के साथ नीतीश कुमार से बातचीत की और भोजपुरी में उन्हें सियासी बातें बताई. इस दौरान नीतीश कुमार ने भी बिहार में मंत्रिमंडल को लेकर अपने डेवलपमेंट की चर्चा की. बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA से अलग होकर महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close