हे भगवान!! जिस दिन आया ज्वाइनिंग लेटर, उसी दिन रोड एक्सीडेंट में हो गयी मौत, फर्जीवाड़ा कर अभ्यर्थी का भाई पहुंच गया उसकी जगह SSB में ज्वाइनिंग कर, जानिये फिर क्या हुआ

नरकटियागंज: SSB में सिपाही पद पर ज्वाइनिंग के लिए आये एक फर्जी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। SSB 44वीं वाहिनी में फर्जी अभ्यर्थी के भाई का चयन हुआ था, लेकिन वो भाई की जगह खुद ही ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंच गया, जिसके बाद जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सामान्य आरक्षी के पद पर ज्वाइनिंग करने आए बिलासपुर छतीसगढ़ निवासी कर्मवीर सिंह को SSB मुख्यालय दिल्ली के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है।

अभ्यर्थी पर फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर एसएसबी में ज्वाइनिंग करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक 65वीं बटालियन SSB बगहा में कर्मवीर सिंह को सिपाही पद पर पदस्थापना मिली थी। कर्मवीर सिंह की जगह छतीसगढ़ के बिलासपुर जिला के हेमु नगर गांव निवासी मनोज कुमार नाम का युवक फर्जी तरीके से अपने नियुक्ति के लिए 44 वी वाहिनी में 22 अक्टूबर को नई एसएसबी दिल्ली मुख्यालय को रिपोर्ट किया था। इधर 65 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा के आरक्षी कृष्णा केसरी कर्मवीर सिंह को ज्वाईनिंग कराने के लिए आया था।

फर्जीवाड़ा में फंसे मनोज ने शिकारपुर पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया है कि कर्मवीर सिंह उसका चचेरा भाई है। उसके नियुक्ति पत्र मिलने के दिन ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके चेहरे से उसका चेहरा मिलता जुलता था इस लिए उसने अपना आधार कार्ड तथा सभी पहचान मिटा कर खुद कर्मवीर सिंह बन गया। और नौकरी के लालच में उसने एसएसबी में नियुक्ति पत्र समर्पित करते हुए योगदान करने पहुंचा था ।

कागजातों के मिलान में कर्मवीर सिंह का फोटो, मेडिकल रिपोर्ट, आधार कार्ड, ऑन लाईन डाटा वेरिफिकेशन, आर्थिक प्रमाण पत्र का मिलान करने पर गलत निकला। जिसकी जानकारी मुख्यालय पटना के महा निरीक्षक को दिया गया। जांच में कर्मवीर सिंह की जगह युवक मनाजे कुमार निकला। इधर युवक के फर्जीवाडे़ की सचना मिलते ही एसएसबी मुख्यालय में हड़कंप मच गया। एसएसबी के अधिकारी शिकारपुर थाना पहुंचे और देर शाम एफअईआर दर्ज किया गया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS