हाय रे किस्मत ...: 20 दिन में युवक की दो युवतियों से करा दी शादी, एक से फेसबुक पर हुआ प्यार, तो दूसरी गाने पर हो गयी फिदा

जमुई। अब ये किस्मत थी या फिर बदकिस्मति...लेकिन 20 दिन में युवक के साथ जो कुछ हुआ, उसने उसकी पूरी जिंदगी ही बदल ली। एक युवक को 20 दिन के अंदर 2 बार अलग-अलग लड़की से शादी रचानी पड़ गयी। मामला जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के अक्षरा गांव का है। जहां 19 साल के विनोद को गांव की प्रीति नाम की एक लड़की से फेसबुक से प्यार हुआ। विनोद प्रीति से मिलने गया था। तो गांव वालों ने पकड़कर शादी करा दी।

इसी दौरान विनोद का गांव की एक लड़की से अफेयर शुरू हो गया। वो उस लड़की से मिलने पहुंचा तो गांव वालों ने वहां भी उसे पकड़ लिया और फिर उसकी शादी करा दी। विनोद को पहले लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव की रहने वाली विनोद कुमार की बेटी प्रीति कुमारी से फेसबुक पर प्यार हुआ था। प्रीति पहले से ही शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां थी।

22 अप्रैल को अपनी प्रेमिका प्रीति से मिलने उसके घर पहुंच गया।इसी दौरान विनोद ग्रामीणों ने उसकी मंदिर ले जाकर शादी करा दी। जिसके बाद विनोद प्रीति को लेकर अपने घर आ गया और पति-पत्नी के तरह रहने लगा। विनोद की प्रीति से शादी हुई जब उसका अफेयर एक और लड़की के साथ चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक विनोद डीजे बजाता था। इस दौरान गिरिजा कुमारी नामक एक लड़की का पसंदीदा गाना अपने डीजे पर अक्सर बजाय करता था। इसी बात से प्रभावित होकर गिरजा उससे बात करने लगी थी। बातचीत बढ़ी तो धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।छिपकर विनोद अपनी पहली प्रेमिका गिरिजा से मिलने उसके घर पहुंच गया।

लेकिन इस बार भी वह पकड़ा गया और फिर ग्रामीणों ने मंदिर ले जाकर उन दोनों की शादी करा दी।इस मामले में पहली पत्नी प्रीति ने दूसरी शादी करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी है, तो वहीं दूसरी पत्नी गिरजा का कहना है कि उसे कोई आपत्ति नहीं है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story