एक बीबी के दो-दो पति: पति-बच्चों को छोड़कर भाग गयी बीबी, तलाशते हुए पति पहुंचा, तो नजारा देख घूम गया सर, पुलिस भी रह गयी हक्की-बक्की

पलामू। आज कल मोहब्बत के अजब-गजब अफसाने सुनने और देखने को मिल रहे हैं। प्यार का एक ऐसा ही किस्सा झारखंड के पलामू से सामने आया है। जहां लव मैरिज के बाद फरार हुई पत्नी की तलाश करते हुए पति जब पहुंचा, तो पता चला कि वो तो पहले से ही शादीशुदा है। अब इस मामले में बीबी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए पति ने FIR दर्ज करायी ही।

मामला पलामू के मेदनीनगर का है। जानकारी के मुताबिक मेदिनीनगर के नावाटोली निवासी राजा बाबू ने बिहार के नबीनगर की रहने वाली एक युवती से लव मैरिज की थी। शादी के एक साल तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन फिर उसके बाद महिला फरार हो गयी। इधर पति ने प्रेमिका से पत्नी बनी महिला की तलाश में जुटा रहा। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

इधर महिला भागकर हरियाणा चली गयी और फिर वहां कुछ दिन रहने के बाद सुरेंद्र नाम के युवक से शादी कर ली। अपने दूसरे पति के साथ वो करीब 5 साल तक रही। इस दौरान दोनों के बच्चे भी हुए, लेकिन एक दिन फिर वो हरियाणा से भी भाग गयी और फिर ले पलामू के मेदिनीनगर अपने पहले पति के पास आ गयी।

इधर महिला के दूसरे पति ने हरियाणा में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। पति की शिकायत पर महिला की पुलिस तलाश में जुट गयी, तो वहीं दूसरा पति सुरेंद्र भी अपने स्तर से पतासाजी करता रहा। फिर एक दिन सुरेंद्र को ये जानकारी मिली, कि उसकी पत्नी झारखंड के पलामू के मेदिनीनगर में है।

पत्नी को ढूंढते हुए सुरेंद्र मेदिनीनगर पहुंचा, तो उसका माथा ही चकरा गया, क्योंकि यहां उसकी पत्नी तो पहले से ही शादीशुदा निकली। सुरेंद्र उलटे पांव मेदिनीनगर थाना गया और पूरी बातें बतायी। महिला को थाने बुलाया गया। सुरेंद्र ने कहा कि उसकी शादी हुई है, बच्चा भी उसका है, इसलिए वो पत्नी और बच्चे को लेकर हरियाणा जाना चाहता है, लेकिन महिला राजा बाबू को छोड़ने को तैयार नहीं है, वहीं पहला पति राजा बाबू भी उसे अपने पास रखना चाहता है। इधर सुरेंद्र बार-बार पुलिस से गुहार लगा रहा है कि उसे उसकी पत्नी वापस दिला दे। पुलिस फिलहाल मामले को सुलझाने में लगी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story