खुद को भगवान का अवतार बताने वाले ओंकार बाबा पर यौन शोषण का लगा आरोप....जमकर हुई पत्थरबाजी.. आश्रम बना रणक्षेत्र

धनबाद जिले का निरसा प्रखंड फिर से एक बार चर्चा में यौन शोषण के आरोपी बाबा के कारण है। एनएच 2 के किनारे निरसा थाना अंतर्गत मुगमा में काली माता कॉलोनी स्थित ओंकार पैराडाइज नामक आश्रम में बुधवार को भारी हंगामा हुआ। हंगामा का कारण ओंकार बाबा पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप हैं। नोएडा से आई यूवटाइन पर्चा बांटकर ये आरोप लगाया। पर्चा में ये कहा गया की बाबा खुद को भगवान का अवतार बताकर लोगों को लूट रहा है। ये बात सुनते हीं ग्रामीणों ने युवती का साथ दिया। लोगों का आक्रोश इतना बढ़ा की आसपास के लोगों ने आश्रम की चारदीवारी तोड़ दी। मुख्य द्वार के समक्ष खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया और ओंकार बाबा को अभिलंब गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जमकर पत्थरबाजी भी हुई। लोगों का आरोप है इस दौरान आश्रम के मुख्य द्वार के समक्ष चार राउंड हवाई फायरिंग भी हुई।

हालांकि फायरिंग के आरोप से पुलिस ने साफ इनकार किया है। आश्रम में फंसे लगभग 600 अनुयायी को देर रात पुलिस ने सुरक्षित निकाला। पर्चा बांटने वाले युवती ने लोक लाज का हवाला देते हुए बाबा के खिलाफ प्राथमिक दर्ज नहीं कराई। लेकिन दो युवकों ने निरसा थाना में लिखित शिकायत की है। फिलहाल बाबा फरार बताया जा रहे हैं। बाबा के पिता निरसा में ईसीएल में कार्यरत थे।

बाबा के जन्मदिन पर जुटे थे अनुयायी

ओंकार बाबा साल में दो बार आश्रम में समारोह करता है। 47 वर्षीय ओंकार बाबा आश्रम का 14 जनवरी और अपना जन्मदिन 2 नवंबर को मनाते हैं। इसी को लेकर कई राज्यों के लगभग 1000 से भी ज्यादा उनके अनुयायी यहां पहुंचे थे। बुधवार अपराह्न 1:00 बजे नोएडा की एक 22 वर्षीय युवती कुछ लोगों के साथ वहां पहुंची और पर्चा बांटने लगी। इससे वहां खलबली मच गई। बाबा के अंगरक्षक युवती के साथ आए युवकों से मारपीट करने लगे। उसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी।

5- 6 वर्षों से बाबा कर रहा है यौन शोषण

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का संपर्क एक भक्त के जरिए बाबा से हुई। उसे समय युवती कोलकाता में रहकर पढ़ाई करती थी। जितेंद्र निषाद नामक युवक ने बताया की बाबा ने उसे झांसे में लेकर नोएडा में एक फ्लैट खरीद कर दे दिया। उसी फ्लैट में युवती रहकर पढ़ाई करने लगी। बाबा खुद को भगवान का अवतार बताने लगा। इस तरह झांसे में लेकर 5 वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। उस युवती को जब ये पता चला की दर्जनों लड़कियों को दूसरी पत्नी बता कर यौन शोषण करता है, तब यह खुलासा करने युवती पहुंची थी। बाबा अपने अनुयायियों के घर में किसी दूसरे भगवान की तस्वीर नहीं लगाने देता था। आरोप है की बाबा का दिल्ली, कोलकाता, पटना सहित अन्य शहरों में बेनामी संपत्ति है।

एसएसपी संजीव कुमार ने कहा

जिले के एसएसपी संजीव कुमार ने कहा की

फिलहाल निरसा थाना क्षेत्र में बाबा और गांव वालों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। एक युवती कई तरह के आरोप लगा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जाएगी। फायरिंग की बात पुरी तरह से गलत है। इस तरह की घटना नहीं हुई है

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story