ASI की दर्दनाक मौत : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे ASI की हादसे में मौत, घटना से कुछ देर पहले ही एक किसान को दी थी लिफ्ट, दुर्घटना में दोनों की गयी जान

पन्ना। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे ASI की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना मध्यप्रदेश के पन्ना की है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ASI ने एक किसान को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। हादसे में ASI के साथ उस किसान की भी मौत हो गयी। ASI का नाम बृजमोहन सिंह है। जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले की मोहन्द्रा चौकी में पदस्थ ASI बृजमोहन सिंह पन्ना में सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी कर वापस मोहन्द्रा चौकी लौट रहे थे।

ASI बृजमोहन सिंह के साथ बाइक पर किसान राम शिरोमणि खमरिया भी था जिसे घटना से कुछ देर पहले ही ASI बृजमोहन सिंह ने बाइक पर लिफ्ट दी थी। दोनों अमानगंज रोड पर अकोला के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को रौंद दिया जिससे ASI बृजमोहन सिंह व किसान राम शिरोमणि खमरिया दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक ASI वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में किसान राम शिरोमणि खमपरिया मिल गया, जो उनके साथ बाइक पर सवार होकर मोहंद्रा जाने के लिए उनकी बाइक में बैठ गए। तभी अकोला के पास उन्हें सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिनका सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। शनिवार की सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story