पंचांग: शनिवार को बन रहा त्रिपुष्कर योग, शुभ पहर में करें पूजा

Panchang: Tripushkar Yoga is being formed on Saturday, worship in the auspicious time

आज 27 दिसंबर, 2025 शनिवार, के दिन पौष महीने की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान सूर्य का शासन है. सभी तरह के शुभ काम के साथ विवाह आदि कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. आज त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है.

27 दिसंबर का पंचांग

विक्रम संवत : 2082

मास : पौष

पक्ष : शुक्ल पक्ष सप्तमी

दिन : शनिवार

तिथि : शुक्ल पक्ष सप्तमी

योग : व्यतिपात

नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा

करण : वणिज

चंद्र राशि : मीन

सूर्य राशि : धनु

सूर्योदय : सुबह 07:18 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:02 बजे

चंद्रोदय : पूर्वाह्न 11.49 बजे

चंद्रास्त : देर रात 12.24 बजे (28 दिसंबर)

राहुकाल : 09:59 से 11:19

यमगंड : 14:00 से 15:21

शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं है नक्षत्र

आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार कुंभ राशि में 20 डिग्री से लेकर 3:20 डिग्री मीन राशि तक है. इसके देवता रुद्र और नक्षत्र स्वामी बृहस्पति हैं. लड़ाई, छल और संघर्ष या शत्रुओं के विनाश की योजना बनाने, कीटनाशक छिड़कने, आगजनी, कचरा जलाने, विनाश के कार्य या क्रूरता के कार्यों के लिए ये उपयुक्त नक्षत्र है, लेकिन शुभ कार्यों के लिए ये नक्षत्र अनुकूल नहीं है.

आज के दिन का वर्जित समय

आज के दिन 09:59 से 11:19 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related Articles

close