परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस तारीख को करने जा रहे हैं सगाई, तैयारियों में जुटे परिवार के लोग, यहां जानें डिटेल्स

मुंबई/दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी और सगाई की खबरें इन दिनों सुर्खियों में है. लवबर्ड्स को आये दिन एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हुए देखा जा सकता है. दोनों के सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई देने के बाद उनके रिश्ते की अफवाहें शुरू हुईं. परिणीति और राघव को इस साल मार्च में दो बार एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था. जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरे शुरू हो गई. हालांकि कपल की ओर से अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. अब, नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि राघव और परिणीति 13 मई को सगाई करने वाले हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक, परिणीति और राघव 13 मई को सगाई करने वाले हैं. रिपोर्ट यह भी बताती है कि उनकी सगाई की रस्म नई दिल्ली में होगी. परी और राघव अपने कथित रोमांस को लेकर चुप्पी साधे हुए है. शहर में जब भी परिणीति की तस्वीरें खिंचती हैं, पैपराजी उनसे शादी के बारे में पूछते हैं. वह मीडिया से बचने की कोशिश करती है लेकिन उनका शरमाता चेहरा राघव के साथ उनके रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close