Parineeti chopra raghav chadha wedding: परिणीति चोपड़ा तैयार है राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनने को, जानिये किस दिन बजेगी शहनाई, वायरल हो रहा शादी का कार्ड

नयी दिल्ली। बधाई हो जी बधाई हो…शादी की घड़ी करीब आ गयी है। परिणीति चोपड़ा हमेशा-हमेशा के लिए राघव चड्ढा की होने के लिए तैयार हैं। परिवार वालों के साथ इस बात का जश्न तो फैन्स भी जोरो-शोरो से मना रहे हैं। दोनों 24 सितंबर को शादी रचाने वाले हैं और इस बात की पुष्टी भी हो चुकी है। दरअसल, परिणीति और राघव की शादी का इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वेडिंग कार्ड में हर छोटी से छोटी डिटेल दी हुई है. साथ ही समय बताया हुआ है कि किस टाइम कौन सा फंक्शन होने वाला है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी का पूरा फंक्शन उदयपुर के लीला पैलेस में रखा गया है। परिणीति और राघव की शादी का कार्ड भी सामने आया है। 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। ये रस्में सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी से शुरू होंगी। इसके बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होने वाली है, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी।

24 सितंबर को राघव चड्ढा बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगा। इसके आधे घंटे बाद शाम 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसके बाद रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा। इसके बाद मेहमानों के लिए गाला डिनर की व्यवस्था की जाएगी।

आपको बता दें कि परिणीति और राघव ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की जान पहचान वहीं हुई थी। दोनों को इग्लैंड में 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इनमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story