यात्रीगण कृपया ध्यान दें: साहिबगंज रेलखंड पर नन इंटरलॉकिंग के कारण कई ट्रेनें रद्द.. हो सकती है परेशानी

साहिबगंज त्योहारी सीजन में रेलखंड द्वारा रेल को रद्द करना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है । जिला रेलखंड पर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम होने के बावजूद यार्ड का काम नहीं होने से ट्रेन को ट्रैक में बदलवाने में परेशानी हो रही थी। यार्ड में अभी तक पुराने तरीके से रेलवे ट्रैक बिछा हुआ था। नन इंटरलॉकिंग काम में तीन डिपार्टमेंट के लोग लगने के बावजूद रेल को रद्द किया गया है। बिजली का काम, सिग्नल डिपार्टमेंट, पीडब्ल्यूआई लाइन का काम चल रहा है,सभी एक साथ काम कर रहे हैं। रविवार देर रात तक काम चलने की उम्मीद है। काम को देखते हुए फाटक पूरी तरह से बंद रखा गया है। ट्रेनों के परिचालन भी बंद किए हैं साथ ही सुरक्षा के तौर पर रेल पुलिस की तैनाती की गई है।

इंटर लॉकिंग का कार्य ट्रैक पर चलते हुए

साहिबगंज रेलखंड में नन इंटर लॉकिंग का काम चलने से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कुछ ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर लोग पूछताछ केंद्र पर ट्रेन की जानकारी लेते नजर आए। हालांकि पहले से लोगों को इस कार्य को लेकर जानकारी मीडिया के माध्यम से दी गई थी।इसके बावजूद लोगों की भीड़ में कोई कमी नहीं आई।छात्रों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आने जाने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार से 6 दिनों तक नन इंटर लॉगिंग काम शुरू हो चुका है। इस कारण साहिबगंज रेलखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द हुई है। साथ ही 3 ट्रेनों के रूट बदलकर चलाई जा रही है। जिसको लेकर पूर्वी रेलवे नोटिफिकेशन जारी किया था। इनमें ज्यादातर पैसेंजर ट्रेन है, जबकि लंबी दूरी के ब्रह्मपुत्र मेल 23 से 26 सितंबर तक, हावड़ा गया एक्सप्रेस और हावड़ा जयनगर 23 से 27 सितंबर तक बदले रूठ से चलेगी। साहिबगंज मालदा टाउन पैसेंजर को सकरी गली स्टेशन तक चलाई जाएगी। साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को पीरपैंती स्टेशन तक चलेगी। पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने के कारण साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर,जमालपुर, किऊल, तीन पहाड़, बरहरवा, पाकुड़, रामपुरहाट जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है ।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

03431 /32 साहिबगंज जमालपुर मेमू

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

03433/ 34 जमालपुर किऊल मेमू

03037/ 38 साहिबगंज भागलपुर स्पेशल ट्रेन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

03407/08 रामपुरहाट साहिबगंज स्पेशल ट्रेन

03091/92 अजीमगंज साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल

05405/06 साहिबगंज रामपुरहाट स्पेशल पैसेंजर

05407/08 रामपुरहाट गया स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

05404 जमालपुर गया स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

Related Articles

close