पवन सिंह को झटका देगी BJP : BJP से इस्तीफा दिये बिना ही NDA प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव, BJP जल्द कर सकती है पार्टी से बाहर

आरा। आसनसोल से चुनाव नहीं लड़कर पवन सिंह ने भाजपा को झटका दिया था, अब भाजपा भी पवन सिंह को झटका दे सकती है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने इस बात के संकेत दे दिये हैं। काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित करने की बात केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने की है। दरअसल काराकाट से पवन सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के बाद NDA प्रत्य़ाशी उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गयी है।

पवन सिंह को जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, उससे एनडीए प्रत्याशी की राह मुश्किल हो गयी है, लिहाजा अब बीजेपी पवन सिंह पर एक्शन की तैयारी में है। आरके सिंह ने कहा कि काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा है। पवन सिंह अगर काराकाट से चुनाव लड़ते हैं तो वे उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की जायेगी। उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ जो भी खड़ा होगा वह एनडीए का विरोधी होगा और नरेंद्र मोदी का विरोधी है।

उपेंद्र कुशवाहा जीतेंगे तो नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत होगा। यह हमारा ही नहीं यह हमारी पार्टी का मानना है। या पवन सिंह बैठ जाएं, नहीं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित करना उचित होगा। यही हमारी पार्टी का फैसला है। पवन सिंह को भाजपा आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। टिकट मिलने की खुशी जताने के बाद अगले ही दिन उन्होंने वहां से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। इसके बाद न तो उन्होंने पार्टी छोड़ी है और न ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है। ऐसे में तकनीकी रूप से वे पार्टी में बने हुए हैं। इसके बाद एनडीए से टिकट नहीं मिलने के बाद पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story