पति के मोबाइल में दूसरी लड़की का फोटो: पति-पत्नी ने झगड़ते हुए खा लिया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

साहिबगंज। पति के मोबाइल में दूसरी महिला की तस्वीर देख बीबी ने पूरा आसमान सर पर उठा लिया। मियां-बीबी में झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ने लड़-झगड़कर जहर खा लिया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति की हालत गंभीर है। घटना साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया सुखसेना घाट कहा है। जानकारी के मुताबिक जयदेव मंडल और उसकी पत्नी पिंकी देवी ने विवाद के बाद जहर खा लिया था। दोनों को लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे तथा भर्ती करवाया, जहां इलाज के क्रम में पिंकी देवी की मौत हो गई।

जयदेव मंडल का इलाज चल रहा है। वहीं पत्नी पिंकी की मौत हो गयी। दरअसल पिंकी ने पति के मोबाइल में एक महिला का फोटो देख लिया। पिंकी को शक था कि उसके पति का अवैध संबंध है। लड़ाई बढ़ी तो पिंकी ने जहर खा लिया। पत्नी को जहर खाता देख पति ने भी उसी जहर को खा लिया। दोनों की स्थिति गंभीर हो गयी।

परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पिंकी की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि पति की हालत गंभीर है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जयदेव मंडल केरल में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही यहां आया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story