राज्यपाल के काफिले की पुलिस वैन दुर्घटनाग्रस्त, एंबुलेंस ने मारी टक्कर, महिला सिपाही हुई घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

वैशाली। राज्यपाल के काफिले के साथ चल रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गयी। घायल महिला सिपाही का नाम कंचन कुमारी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब राज्यपाल वैशाली भ्रमण कर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 3 के पास कारकेड में चल रही पुलिस की एक गाड़ी को काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।

घटना में घायल महिला सिपाही कंचन कुमारी हाजीपुर नगर थाने में पदस्थ है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर वैशाली भ्रमण के लिए आये थे। वैशाली के चमुखी महादेव मंदिर का भी दर्शन किया। वहीं वैशाली व मुजफ्फरपुर की सीमा पर स्थित अशोक स्तंभ का भी राज्यपाल ने अवलोकन किया है। सभी जगह की बारिकी देखी। वहीं, राज्यपाल को पंचमुखी महादेव के मंदिर के कमेटी के लोगों ने अंग वस्त्र देकर भी सम्मानित किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट वहां में एंबुलेंस ने टक्कर मार दिया। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है। सिपाही की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story