झारखंड प्रदेश कांग्रेस की राजनीति गरमाई...मनोनीत प्रदेश सचिव ने प्रदेश अध्यक्ष पर भ्रष्ट होने का लगाया आरोप

रांची झारखंड प्रदेश कांग्रेस की आपसी विवाद सामने आ रही है। जिला कमिटी में एक भी महिला को जिलाध्यक्ष नहीं बनाने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि प्रदेश कमेटी की विवाद सुर्खियों में आ गई है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी जंबोजेट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव के रूप में 67 वें नंबर पर मयूर शेखर झा का नाम अंकित है।

मयूर शेखर झा के एक ट्वीट ने राज्य भर में और कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ा दी है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को प्रदेश में जगह देने के लिए धन्यवाद देते हुए नए सचिव मयूर शेखर झा ने अपना पद स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा है कि राजनीतिक रूप से भ्रष्ट प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ काम करने में असहज महसूस कर रहा हूं।

https://twitter.com/mayur_jha/status/1601496977950511105?t=X0C_3w5Rnptz_j7KtKAaXQ&s=19

इन तमाम विषयों पर प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन 6 वर्ष बाद किया जा रहा है। परंतु इस गठन में विवाद एक मनोनीत सचिव द्वारा सीधे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को राजनीतिक रूप से भ्रष्ट कहने पर हो रही है। इस मामले पर कोई भी कहने से बचते दिखाई दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 82 सदस्यीय प्रदेश सचिव की सूची में 67वें नंबर मयूर शेखर झा का भी नाम अंकित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक और सचिव साधु चरण भी नई जिम्मेवारी से नाराज हैं। जानकारी के मुताबिक वो भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।हालांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story