अश्लील वीडियो कांड : "बन्ना के दो आगे बन्नी ,बन्ना के दो पीछे बन्नी बोलो कितने बन्नी?"….निशिकांत दुबे ने फिर छिड़का स्वास्थ्य मंत्री के जले पर नमक…

रांची। स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो का मामला उलझता ही जा रहा है। वीडियो के बदले वीडियो, ट्वीट के बदले ट्वीट, झारखंड की राजनीति इन दिनों स्वास्थ्य मंत्री के शर्मनाक करतूत की ही चर्चा में व्यस्त है। इन सब के बीच कांग्रेस की स्थिति काफी असहज है। वो इस मामले में इस कदर उलझ गयी है, कि उसे समझ ही नहीं रहा है कि वो इससे छुटकारा कैसे पाये?

इधर विपक्ष है कि बन्ना गुप्ता को लेकर कोई भी मौका नहीं चूक रहा है। खासकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और निर्दलीय विधायक सरयू राय तो कांग्रेस के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। निशिकांत दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पक्ष में खड़ी हुई महिलाओं को लेकर एक विवादास्पद ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है…

बन्ना के दो आगे बन्नी ,बन्ना के दो पीछे बन्नी बोलो कितने बन्नी? एक महिला प्रेस को कह रही है मेरा फ़ोटो ग़लत इस्तेमाल हुआ,बन्ना जी मेरे राखी भाई हैं,दूसरी महिला कह रही है मैं पति से बात कर रही थी, बन्ना को जानती नहीं? मैं क्या बोलूँ, लाख छुपाओ छुप ना सकेगा राज इतना गहरा?

मैं मंत्री को राखी बांधती हूं


आज दिन भर बन्ना गुप्ता के पक्ष में एक के बाद कई वीडियो और ट्वीट आये। वीडियो चैट में मौजूद महिला ने भी वीडियो जारी कर बन्ना गुप्ता से किसी भी तरह के संबंध से सिरे से इंकार कर दिया। महिला ने तो यहां तक कह दिया कि वो बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं है। वहीं एनएसयूआई की एक लीडर आरुषि वंदना सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने साजिश पूर्वक उनका नाम लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वह मंत्री को राखी बांधती हैं। उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की जा रही है। आरुषि और उनके पति इंद्रजीत ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में सियासी आरोप-प्रत्यारोप का भी सिलसिला चल रहा है।

महिला ने कहा- मैं तो बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं हूं
महिला ने एक वीडियो मेसेज जारी कर कहा है कि वह न तो हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता से कभी मिली है और न ही उन्हें जानती है। किसी ने साजिश पूर्वक उसके चेहरे का इस्तेमाल किया है। महिला ने कहा है कि उसने अपने पति के साथ वीडियो-ऑडियो चैट किया था, जिसे एडिट कर किसी ने मंत्री के साथ जोड़ दिया है। वीडियो में महिला हाथ जोड़ कर प्रशासन और लोगों से गुजारिश कर रही है कि जिसने भी इस तरह का गलत काम किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने सोशल मीडिया से उसकी छवि खराब करने वाले वीडियो को डिलीट करने की भी गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक वह नौकरी करती है और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वीडियो और ऑडियो का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है। उसके परिवार का बुरा हाल है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story