फिल्म जगतगुरू रामकृष्ण का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई में हुआ शुरू

मुंबई : फिल्म जगतगुरू रामकृष्ण का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में चल रहा है। फिल्म का एडिटिंग और डबिंग पूरा हो चुका है। अब वी एफ एक्स और डी आई का काम मुंबई में चल रहा है। झारखन्ड में इस फिल्म की सूटिंग हुई है। जिसमें झारखन्ड के कलाकर अमरकांत राय,मुकेश राम प्रजापति,श्रेष्ठा,चांदनी झा, मनोज पांडेय,गजानंद पाठक, दीपक घोष एवं अन्य कई कलाकरों ने अभिनय किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें वीडियो

वहीं देश के ख्याति प्राप्त गायक एवं गायिकाओं ने अपनी आवाज दी है।भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने बहुत ही सुन्दर गीतों को गाया है। इस फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक ने बताया कि पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई के स्टूडियो में चल रहा है।फिल्म के संगीतकार अजय मिश्रा ने संगीत दिया है और इस फिल्म के निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र है।धर्म,अध्यात्म,योग और ध्यान पर आधारित श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर इस फिल्म को बनाया जा रहा है।यह फिल्म मनोरंजन के साथ – साथ जीने की कला भी बताती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close