बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, सामने आया ताजा अपडेट, जानिए कब होंगे चुनाव

Preparations for assembly elections in Bihar are in full swing, latest update has come out, know when the elections will be held

बिहार में इस वक्त चुनावी माहौल है. सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी. सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को तय करने में राजनीतिक पार्टियां जुट गई है. इसी बीच चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

सितंबर में हो सकता है चुनाव का ऐलान!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार,  बिहार में नवंबर से पहले विधानसभा का चुनाव कराया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सितंबर के पहले हफ्ते में चुनाव आयोग की ओर से तीरीखों की घोषणा कर दी जाएगी. इसे लेकर आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है.

इतने फेज में होगा बिहार विधानसभा चुनाव!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रो का कहना है कि 2020 के चुनाव की तरह ही इस बार फिर बिहार में सभी 243 सीटों पर तीन फेज पर चुनाव कराये जा सकते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि चुनाव के लिए दिवाली और छठ महापर्व का भी खास ध्यान रखा जाएगा.

22 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि पिछली बार कोरोना महामारी के कारण 25 सितंबर 2020 को निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषण की थी. जबकि उससे पहले साल 2015 चुनाव की घोषणा 9 सितंबर में हुई थी.

बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा था. वहीं इस बार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

वोटर लिस्ट से डुप्लीकेसी खत्म करने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वोटर लिस्ट से डुप्लीकेसी खत्म करने के लिए चुनाव आयोग एसे मतदाता से संपर्क करेगा. जिन्होंने अब तक अपना आधार नबंर वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं दिया है.

इस दौरान आयोग यह पता लगाएगा कि अगर एपिक नंबर को आधार से लिंक किया गया है तो उसकी पुष्टि क्यों नहीं की.  साथ ही लिंक नहीं किया है को उसका कारण जाना जाएगा.

Related Articles

close