राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दामाद पहुंचे बोकारो... मुख्यमंत्री भी कल पहुंचेंगे लुगूबुरू ..

बोकारो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दामाद गणेशचंद्र हेंब्रम देर रात बोकारो के ललपनिया स्थित लुगूबुरु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टेंट सिटी का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से मिलकर हालचाल जाना। इनके साथ सीएम हेमंत सोरेन के ससुर भी थे। सीएम के बहनोई और राष्ट्रपति के रिश्ते में चाचा सौमाय टुडू भी साथ थे। आज सीएम हेमंत सोरेन भी लुगूबुरु पहुंचेंगे। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

राष्ट्रपति के दामाद गणेशचंद्र हेंब्रम ने बताया कि वे यहां हर साल आते हैं और लुगूबुरु के दर्शन करते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। इस पर्व के मौके पर संताली परिवार जुटते हैं। मैडम यहां थीं तो वह भी आती थीं। इस बार नहीं आ पा रही हैं, लेकिन मैं आया हूं। उन्होंने कहा कि इतनी दूर से आए हैं, तो वे लुगूबुरु के दर्शन को हर बार की तरह पहाड़ भी चढ़ेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लुगूबुरु के महासम्मेलन में भाग लेने मंगलवार की दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से ललपनिया पहुंचेंगे। सवा एक बजे दोरबार चट्टानी स्थित पुनाय थान में पूजा करने पहुंचेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल में दीप प्रज्वलित कर महासम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री यहां लगभग ढाई घंटे रुकेंगे. इसके बाद 03:40 बजे वापस रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले से काफी परिवर्तन यहां लग रहा है, अच्छा लग रहा है। दरअसल बहुत अच्छा लग रहा है। राष्ट्रपति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कोई संदेश भेजने के सवाल पर कहा कि बस सब कोई खुश रहें। यहां आएं और बाबा का दर्शन कर जाएं। मौके पर बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, ललपनिया ओपी प्रभारी सुबोध कुमार दास, रोजगार सेवक विनय गुरु आदि थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story