शिबू सोरेन की बहू की राह आसान बना पायेंगे प्रधानमंत्री मोदी? आज दुमका में BJP के तीन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट, जानिये समीकरण

रांची। शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन की राह आसान बनाने के लिए आज पीएम मोदी हुंकार भरेंगे। इस सभा में दुमका, गोड्डा और साहिबगंज सीट के भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री वोट मांगेंगे। दुमका और गोड्डा सीट पर भाजपा का कब्जा है, जबकि साहिबगंज में झामुमो के विजय हांसदा मौजूदा सांसद हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संथाल परगना के दुमका एयरपोर्ट मैदान पर 28 मई को विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

ज्ञात हो, झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में संथाल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका और राजमहल में एक जून को मतदान है। भाजपा इस बार तीनों सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री की सभा में संताल परगना के आदिवासी मतदाताओं के लिए खास संदेश होने की संभावना है। कांग्रेस पर आदिवासी और पिछड़े समुदाय के आरक्षण को छीनने का आरोप प्रधानमंत्री लगाते रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में छह चुनावी सभा कर चुके हैं। गोड्डा से तीन चुनावों से लगातार भाजपा के डॉ. निशिकांत दुबे जीत रहे हैं। इस बार भी निशिकांत दुबे मैदान में हैं। राजमहल सीट पर इस बार भाजपा ने ताला मरांडी उम्मीदवार को बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।इसके अलावा कांग्रेस नेता और स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं। एनडीए और इंडी गठबंधन के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संथाल परगना पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका आ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली होगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story