गर्व: झारखंड IAS अधिकारी डॉ मनीष रंजन को मिला डायरेक्टर गोल्ड मेडल…देश भर के 25 कैडर के अधिकारियों ने प्रशिक्षण में लिया था भाग….

रांची । लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (LBSNAA) में आयोजित 16वें मिड करियर ट्रेनिंग के फेज फोर में पूरे प्रशिक्षणार्थियों के बीच पहला स्थान झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ मनीष रंजन डायरेक्टर गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। मनीष रंजन को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू एवं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी(LBSNAA) के निदेशक श्रीनिवास ने सम्मानित किया। मनीष रंजन वर्तमान में झारखंड में ग्रामीण विकास सचिव के पद पर पदस्थापित हैं।

यह प्रशिक्षण 18 जुलाई से 12 अगस्त 2022 के बीच संपन्न हुआ। जिसमें पूरे भारतवर्ष से 2000 से 2007 बैच के 25 कैडर के 94 आईएएस अधिकारियों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close