कृषि मंत्री के पुतला दहन के साथ उग्र हुए राज्य भर के जनसेवक, 28 अप्रैल को होगा राज्यव्यापी आंदोलन…

गढ़वा : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखण्ड राँची (तत्कालीन कृषि एवं गन्ना विकास विभाग) के कृषि मंत्री, कृषि सचिव एवं कृषि निदेशक के संयुक्त दमनात्मक कृत्यों के खिलाफ़ पूरे राज्य के जनसेवकों (VLW) द्वारा आक्रोशित होकर जिले मुख्यालय के चौराहों पर नारों के साथ पुतला दहन करने का कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में गढ़वा जिले में भी घंटाघर चौक के पास जनसेवक संघ के जिलाध्यक्ष शाहिद अंसारी ने कई जनसेवको की उपस्थिति में क्रांतिकारी नारों के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीकी एवं कृषि निदेशक चंदन कुमार का पुतला दहन किया।


इस संबंध में जिला जनसेवक संघ के जिलाध्यक्ष शाहिद अंसारी ने बताया कि कृषि विभाग की अधिसूचना संख्या -1411, दिनांक -25/05/2011के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में कृषि कार्य को बढ़ावा देने हेतु वेतनमान 5200-20200, ग्रेड पे-2400 पर जनसेवकों की नियुक्ति 2012 में की गई थी। परन्तु, बारह वर्षों के बाद ग्रेड पे को बिना किसी तथ्यात्मक कारण के अचानक कम कर 2000 रूपये कर दिया गया है। जबकि समस्त जनसेवकों की सेवा सम्पुष्टि हो चुकी है एवं वरीय वेतन भी मिल चुका है।

इसी के विरोध में राज्य के सभी जनसेवक साथी आज़ के दिन तय आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के अनुसार कृषि मंत्री, कृषि सचिव एवं कृषि निदेशक के विरुद्ध पुतला दहन कर रहे हैं। यह आंदोलन कई रूपों में पत्रादेश रद्द होने तक जारी रहेगा। आगामी 28 अप्रैल को राज्यव्यापी आंदोलन राँची में आयोजित किया जायेगा. ज़रूरत पड़ने पर सर्वसम्मति से न्यायालय की शरण में भी हमसभी जनसेवक साथी जायेंगे।


इस अवसर पर जिला सचिव रंजन कुमार दूबे, परमानंद प्रसाद, भागीरथी रवि, चंदन कुमार, पवन कुमार रजक,बसंत पाण्डे,पंकज तिवारी, सुनीता कुमारी, राकेश रौशन, राजीव कुमार समेत कई जनसेवक उपस्थित थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story