झारखंड में बारिश का कहर: 17 और 18 जून को ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

Rain havoc in Jharkhand: Orange alert on 17 and 18 June, know the condition of your district

झारखंड में अभी मानसून ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है, लेकिन मौसम जल्द बदलने वाला है। मौसम विभाग रांची ने बताया है कि आज 15 जून से राज्य में बारिश की शुरुआत हो सकती है और 17-18 जून को भारी बारिश की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-आंध्र प्रदेश क्षेत्र में 2 चक्रवाती सिस्टम बनने से झारखंड में मौसम का असर दिखेगा। इसका असर 15 जून से लेकर 20 जून तक राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा दिनवार मौसम
15-16 जून- राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
17-18 जून- लगभग पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

19-20 जून- सभी जिलों में बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं गरज और बिजली गिरने की भी आशंका।15 जून को कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 16 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 17 जून को दक्षिण-पश्चिमी जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाकी कुछ जिलों में येलो अलर्ट। 18 जून को मध्य और आस-पास के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट।19 और 20 जून को कुछ जगहों पर वज्रपात और भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी। वहीं 20 जून को उत्तर-पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, लातेहार में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close