झारखंड में 4 जून तक बारिश: आंधी-बारिश के बीच भी जारी रहेगा गरमी का कहर, चार जून तक इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने...

Jharkhand Weather : झारखंड में मौसम की आंखमिचौनी चल रही है। कई जगहों पर लू का कहर दिख रहा है, तो कई जगहों पर आंधी बारिश और वज्रपात ने तबाही मचा रखी है। चार जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की लुकाछिपी की चेतावनी है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी है।

खराब मौसम को देखते हुए गाइडलाइन भी जारी किया गया है. गुमला और संताल परगना के लोगों से इस दौरान सावधान रहने का आग्रह किया गया है. साथ ही साथ बारिश व वज्रपात होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और पेड़ व बिजली के खंभे के नीचे नहीं रहने की सलाह दी गयी है. अगले कुछ घंटों में देवघर, गुमला और चतरा के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ साथ मध्यम दर्जे का मेघ गर्जन और वज्रपात होने की प्रबल संभावना जतायी गयी है. इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है.

2 जून : देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, पाकुड़, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी,रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा में 40 से 50 किलोमीटर रफ्तार से आंधी चलेगी। इनमें से अधिकतर जगहों पर बारिश की भी संभावना है।

3 जून : गढ़वा और पलामू में लू चलेगी। तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है।

4 जून: धनबाद, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्‌डा, देवघर में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी।

IMD के अनुसार, उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में कई दिनों से चल रही लू से जल्द राहत मिलने वाली है. अगले दो से तीन दिनों में लू धीरे-धीरे कम होगा. हालांकि, शुक्रवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा लेकिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले इसमें कमी देखी गई है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में तीव्र लू की स्थिति देखी गई है.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story