रामगढ़ उपचुनाव : …तो भाजपा-आजसू में डील हो गयी है पक्की, अटकलों का सस्पेंस जल्द होने वाला है खत्म

रामगढ़। रामगढ़ में भाजपा और आजसू दोनों में से कौन चुनाव में उतरेगा? ये सवाल भी है और सस्पेंस भी। हालांकि अंदरखाने की खबर यही है कि भाजपा यहां आजसू को सपोर्ट करेगी। चार उपचुनाव में समर्थन के बाद आजसू अब रामगढ़ में अपने प्रत्याशी के लिए भाजपा का समर्थन चाहती है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व ने भी इस पर सहमति जताई है।

हालांकि इसे फाइनल करने से पहले पार्टी स्तर पर बैठक होगी और फिर निर्णय लिया जायेगा। 27 फरवरी को रामगढ़ उपचुनाव होना है। लिहाजा चुनाव में गठबंधन को लेकर अगले सप्ताह तक कुछ निर्णय जरूर ले लिया जायेगा। इधर अटकलों का बाजार गरम है। बता दें कि 2019 के चुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी दूसरे नबंर पर थीं। इन आंकड़ों के आधार पर आजसू ने भाजपा के सामने रामगढ़ विधानसभा सीट पर अपना दावा ठोका है।

अभी तक इसे लेकर भाजपा ने समर्थन देने को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर बातें नहीं कही है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आजसू को समर्थन देने के लिए लगभग सबकुछ तय हो गया है। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद रामगढ़ उपचुनाव झारखंड का पांचवां उपचुनाव है। इससे पहले दुमका, मधुपुर, बेरमो और मांडर में उपचुनाव हो चुका है। चारों जगहों पर आजसू ने भाजपा का समर्थन किया था। हालांकि भाजपा के चारों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था।

लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रहे उपचुनाव को जीतकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सत्ताधारी महागठबंधन को झटका दिया जाए। सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा हर हाल में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन प्रत्याशी को हराना चाहती है। लिहाजा वो गठबंधन कर एनडीए को मजबूत करने की तैयारी में है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story