Begin typing your search above and press return to search.
रांची : सिविल सर्जन डा विनोद कुमार ने अल्ट्रा सोनोग्राफी केंद्र का किया निरीक्षण, गड़बड़ी करने वालों को दी सख्त हिदायत
रांची। जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार ने चान्हो प्रखंड अंतर्गत अल्ट्रा साउंड केंद्र का निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डा विनोद कुमार के साथ राकेश कुमार जिला कार्यक्रम समन्वय के साथ प्रखंड में अल्ट्रा साउंड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सिविल सर्जन द्वारा रेडियोलॉजिस्ट, जांच कराने आने वाले रोगी का रजिस्टर सहित अन्य कागजात की जांच की गई। आपको बता दे की अल्ट्रा साउंड केंद्र से गड़बड़ी की शिकायते मिल रही थी, जिसके बाद सिविल सर्जन द्वारा सख्त हिदायत दी गई।
पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत ये निरीक्षण किया गया। उसके बाद रेफरल अस्पताल मांडर के एनबीसीयू सहित केंद्र में उपलब्ध सुविधा का भी निरीक्षण किया, मौके पर डा रंजना सहाय, डा उमा, डा स्वाति और चंदन कुमार ठाकुर लैब टेक्नीशियन , हीरामणी, दीपक, शंभू शरण, त्रिलोक कुमार उपस्थित थे।
Next Story