रांची : पूर्व विधायक की मौत….खाना खाकर टहल रहे थे, उसी दौरान हादसे का हुए शिकार

रांची। रोड एक्सीडेंट में पूर्व विधायक प्रशांत मंडल की मौत हो गयी। घटना रांची के तुपुदाना का है, जहां प्रशांत मंडल अपने साला के घर गये हुए थे, इसी दौरान भोजन कर टहलने के दौरान प्रशांत मंडल को एक बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद प्रशांत मंडल को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। टक्कर के बाद गिरते ही प्रशांत मंडल बेहोश हो गये, उसके बाद उन्हें होश ही नहीं आया।

इधर उन्हें पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां कोई डाक्टर मौजूद नहीं था, उसके बाद उन्हें मेडिका हास्पीटल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक पौडैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल अपने साला कौशल चंद्र और अपनी पत्नी के साथ सडक किनारे टहल रहे थे, उसी दौरान एक बाइक नें उन्हें टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर मारने के बाद वो नीचे गिर गये। साला कौशलचंद्र के मुताबिक उनके जीजा टक्कर के बाद नीचे गिर गये। उनके सीने में मशीन लगा था, जो टक्कर के बाद हट गया होगा या फिर काम करना बंद कर दिया होगा। इधर घटना के बाद मेडिका में पौडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, गोड्डा विधायक अमित मंडल, महागामा विधायक दीपिका पांडेय अस्पताल पहुंची ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close