रांची : होटल के तीसरे तल्ले से नीचे कूदी लड़की, कमरे में मिली शराब की बोतल, CCTV से खुलेगा राज

रांची: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की ने छलांग लगाई या किसी हादसे का शिकार हुई अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

होटल के कई लोगों का कहना है कि लड़की ने छलांग लगाई है। इस हादसे के बाद हटिया डीएसपी राजा कुमा मित्रा और अरगोड़ा थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लड़की होटल की तीसरी मंजिल से गिरी या उसने जानबूझकर वहां से छलांग लगाई इसकी पड़ताल की जा रही है। लड़की ने होटल में ठहरने के लिए जो कागजात दिए थे उसकी जांच की जा रही है।

अरगोड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बिजली ऑफिस के पीछे शुभम होटल है, हादसा इसी होटल में हुआ है। लड़की की पहचान पूजा के रूप में की गयी है। पूजा पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले की रहने वाली है। लड़की ने बीती रात तकरीबन 12 बजे होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई। होटल में काम कर रहे कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी का आ जब्त कर लिया है और उसकी जांच कर रही है। पुलिस ने उस कमरे की भी तलाशी ली जहां लड़की ठहरी थी । कमरे में शराब की बोतल मिली है। होटल में पूजा के अलावा और 3 लड़कियां भी थी। पुलिस उन लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story