Ranchi: हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस...

रांची: राजधानी रांची में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान शगुफ्ता परवीन के रूप में की गई है। पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

बोकारो की रहने वाली थी शगुफ्ता

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा ललपनिया (बोकारो) की रहने वाली थीं। वो रांची में लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में रहती थीं। मंगलवार को सुबह शगुफ्ता का शव फंदे से लटका मिला। लालपुर थाना को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story