रांची प्रेम प्रसंग : प्यार में पति बना रोड़ा तो प्रेमी पुलिस जवान ने प्रेमिका संग मिलकर पति की कर दी हत्या

रांची : से एक अजीबोगरीब खबर आ रही है, जहां पुलिसकर्मी ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान लेंदा मुंडा के रूप में की गई। हत्या का आरोप लेंदा मुंडा की पत्नी कंचन और उसके प्रेमी इलियाजर कुजूर पर लगा है। इलियाजर कुजूर पुलिसकर्मी है। सनसनीखेज हत्याकांड की यह वारदात राजधानी रांची के लापुंग थानाक्षेत्र की है।

राजधानी रांची के लापुंग इलाके में आज शाम को प्रेम प्रसंग में पुलिस के जवान ने प्रेमिका के पति की हत्या कर दी. मृतक का नाम लेंडा मुंडा है और वह होटल संचालक बिरसा मुंडा के बड़ा भाई था. लेंदा मुंडा की पत्नी कंचन मुंडाईन और उसके प्रेमी पुलिस के जवान इलियाजर कुजूर ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. लेंदा मुंडा की पत्नी कंचन और पुलिस के जवान इलियाजर कुजूर के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. कंचन मुंडाईन ने अपने कथित प्रेमी इलियाजर कुजूर के साथ मिलकर मंगलवार की देर शाम घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपी जवान इलियाजर कुजूर और कंचन मुंडाईन को बचा रही है।

मृतक के छोटे भाई बिरसा मुंडा ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने आरोपी पुलिस के जवान को बचाने के प्रयास में उसे मौके से गायब कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी पुलिस के जवान को ग्रामीणों के हवाले करें ताकि उसके खिलाफ ग्रामीण कार्रवाई कर सकें। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे लेकिन पुलिस जबरन शव को उठाकर थाना ले आई। ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया।वहीं पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है जवान को गिरफ़्तार कर लिया है।भारी संख्या में पुलिस बल थाना में तैनात किया गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story