Begin typing your search above and press return to search.
रांची : चक्रधरपुर से नक्टा पहाड़ घूमने आए सात लड़के पर गिरी बिजली, एक की हालत नाजुक
रांची । जिले के चान्हो प्रखंड से बड़ी खबर आ रही है जिसमें आज सोमवार को सात की संख्या में घूमने आए बच्चों पर बिजली गिरी है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के सात लड़के चान्हो प्रखंड के नक्टा पहाड़ घूमने आए थे। अचानक बर्जपात की घटना हुई और वज्रपात की चपेट में सभी आ गए। इस घटना से सभी घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई गई। स्थानीय ग्रामीण की मदद से तत्काल पुलिस की सूचना दी गई। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी घायल को अस्पताल भेजा गया। ग्रामीण के अनुसार एक की स्थिति नाजुक बताई गई है।
Next Story