Begin typing your search above and press return to search.
रांची: अफीम तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 700 ग्राम अफीम और 90 हजार रुपये बरामद
रांची। रविवार को रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुमित अग्रवाल ने बताया कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र में कुछ लोग अफीम की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर, नामकुम थाना पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जामचुंआ इलाके में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों - शिवम हजाम, दीपक मुंडा और शनिचरवा मुंडा को गिरफ्तार किया। इनके पास से 700 ग्राम अफीम और 90 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
एक अन्य आरोपी, अरुण कुमार, पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में है।
Next Story