हेमंत सोरेन पर रेप का केस: महिला ने दर्ज कराया मामला, होटल में.... निशिकांत दुबे के पोस्ट से मची सनसनी, सांसद ने मुंबई पुलिस से....

रांची। मुंबई में हेमंत सोरेन पर रेप का केस् दर्ज हुआ है। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर नया पोस्ट जारी कर फिर से सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर निशिकांत दुबे ने लिखा है कि मुंबई के होटल ताज में हेमंत सोरेन ने महिला का रेप किया था. जिस महिला ने 2013 में हेमंत सोरेन पर बलात्कार का आरोप लगाया था उसने फिर से आज से 15 दिन पहले फिर से हेमंत सोरेन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रेप को लेकर हेमंत सोरेन ने एक बार नहीं, दो-दो सोशल मीडिया पोस्ट किया है।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे कहा है कि अपराधी जेल से गोड्डा की राजनीति प्रभावित कर रहे हैं। हेमंत सोरेन और उनके गुर्गे जेल से बीजेपी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं, इसके साथ ही ईडी से अपील करते हुए दुबे ने कहा कि वे जेल की गतिविधियों पर नजर रखें। निशिकांत दुबे ने यह भी कहा है कि मुंबई से एक बार फिर से हेमंत सोरेन पर रेप के केस दर्ज हुआ है।

वहीं एक अन्य पोस्ट में निशिकांत दुबे ने लिखा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से FaceTime के माध्यम से सरकार चला रहे हैं, ईडी के कस्टडी में हैं,अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी बेल मना कर दिया है । मुंबई पुलिस से आग्रह है कि बलात्कार का जो जॉंच आप पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत पर कर रहे हैं,इन्हें पूछताछ के लिए मुम्बई ले जाइए ।फोनो शासन बंद हो जाएगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story