22 May Ka Rashifal: मिथुन-कन्या सहित चार राशियों को है धन का योग, वृश्चिक-मकर सहित तीन राशिवाले रहें सतर्क

AAJ Ka Rashifal: 22 मई दिन बुधवार को सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनने जा रहा है और चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन शुक्रादित्य योग के साथ रवि योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे आजके दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों का लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कल यानी 22 मई का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार बहुत समय के बाद बुधवार को आप अनुकूलता महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ यात्रा होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। कभी-कभी मौन रहने से भी सवालों के जवाब मिल जाते हैं अतः आत्म केंद्रित होकर प्रयास करें।

वृषभ राशि

शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बुधवार 22 मई को कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से अनबन होगी। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।स्थान परिवर्तन के योग हैं। समाज में सम्मान अर्जित करेंगे तथा आत्मविश्वास मजबूत होगा। जीवन में प्रेम रहेगा।

मिथुन राशि

मन खुश रहेगा। बुधवार 22 मई को मिथुन राशि वालों के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हो। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी, अपनों से दूरियां बनेगी। संपत्ति के सौदों में अड़चनें आ सकती हैं। कारोबार से आय में वृद्धि होगी वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है।

कर्क राशि

कभी भी किसी के भरोसे काम न करें। भरोसा खुद पर करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख संभव है। संपति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। अपनी सुख सुविधाओं को लोगों के साथ साझा करेंगे तो आनंद मिलेगा।

सिंह राशि

माता की सेहत का ध्यान रखें। आज का दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आपके जीवन दशा और दिशा बदल सकता है।भागदौड़ अधिक रहेगी। घर और कार्यस्थल पर सहयोग का माहौल रहेगा। पड़ गए प्रतिष्ठा का समुचित इस्तेमाल करेंगे। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी।

कन्या राशि

काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेगा। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। आर्थिक संकट दूर होगा।लंबी यात्रा के योग है। मन में शांति रहेगी। चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। नए रिश्ते जुड़ेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि

परिवारजनों के साथ मिल कर संपत्ति की खरीद संभव है, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी। आलस्य और क्रोध न करें।किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। घर परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।मन परेशान रह सकता है।आत्म संयत रहे व क्रोध से बचे।आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव की यात्रा पर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि

कार्यस्थल पर मेहनत अधिक होगी, फल कम मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे पर आलस्य की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी और अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे ।छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैँ।

मकर राशि

संतान को कुसंगति से बचाएं, नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से की मजाक भारी पड़ेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें।पठान पठान ने रुचि बढ़ेगी और कारोबार में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको संघर्ष करना होगा और यह पक्का है कि आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ राशि

आप अपना मार्ग भटक रहे हैं, संभल कर काम करें। धनहानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। घर की साफ सफाई में समय बीतेगा।व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यह सही समय है कि आप कोई नया कार्य शुरू करें। दिल दिमाग दोनों से ही परिस्थितियों पर विचार करना ठीक रहेगा।

मीन राशि

काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं पर समझ नहीं आ रहा कि कहां करें। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।मानसिक शांति रहेगी और संतान के दायित्व की पूर्ति करेंगे। किसी मित्र अथवा सहयोगी की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। पारिवारिक संबंधों में प्रतिबद्धता के कारण आपका सम्मान होगा। भावनाओं में सरल और सहज रवैया आपसे अपेक्षित है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story