29 May Ka Rashifal : मेष, मिथुन, कर्क राशिवाले रहेंगे परेशान, कन्या, तुला राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा, जानिये आज का राशिफल

Aaj Ka rashifal : 29 मई दिन बुधवार को चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन रवि योग, ऐन्द्र योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के लोग अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे और मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। देखिये आज का राशिफल

मेष राशि

आपके पास धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। जीवन साथी पिता और माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं भी हैं। परिश्रम से बाधाएं समाप्त होंगी। संतान से कोई सहयोग नहीं प्राप्त होगा। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गुरुवार का व्रत रखें तथा प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करने से लाभ होगा।

वृष राशि

कचहरी के कार्यों में लाभ नहीं हो पाएगा। आप मानसिक तनाव से ग्रसित हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने का उपाय बन सकता है। मानसिक तनाव को शांत करना आपके लिए आवश्यक रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक और रुद्राष्टक का भी पाठ करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

बड़े अधिकारियों से तकरार हो सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा. भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आएगा। कचहरी के कार्यों में कोई रिस्क न लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। पिताजी का और माता जी का दोनों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

भाई बहन आपके साथ सहयोग नहीं करेंगे। धन कम आएगा। कार्यालय में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य कम साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचें। कचहरी के कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करने से लाभ होगा.

सिंह राशि

माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुख में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य या उससे नीचे रहेंगे। संतान से कोई विशेष आशा न रखें। धन आने की उम्मीद कम है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य से लाभ नहीं होगा। कार्यालय में उलझन का सामना करना पड़ेगा। प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से लाभ होगा।आज लोग आप पर ज्यादा ध्यान देंगे और हर जगह आपकी राय और विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कन्या राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। पिताका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के संबंध आ सकते हैं। आपका और माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको अपने संतान से कुछ सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों के पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।कन्या राशि वाले आज अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे, इससे संतुष्टि और खुशी प्राप्त होगी और आप नए दोस्त बनाने में सफल भी होंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज क्षमता के अनुरूप काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और पद व प्रतिष्ठा में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि

भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। मानसिक दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु आपको तंग करने का प्रयास कर सकते हैं। भगवान सूर्य का को तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर अर्पित करें।आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के मामलों में नहीं पड़ना चाहिए। यदि आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिलकर सुलझा लेंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

संतान से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो पाएगा। (29 May ka Rashifal 2024) आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है। आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। कार्यस्थल पर अपने बॉस की कोई भी गलत बात न मानें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ेगा। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आपका काम में मन कम लगेगा।

धनु राशि

छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान करेंगे तो लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। कार्यालय में आपको कोई भी काम सावधानी के साथ करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आपको तेज वाहनों का प्रयोग करते समय सावधान रहना होगा। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपका व्यवसाय नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

मकर राशि

लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है गायत्री मंत्र की एक माला का रोजाना करने से लाभ होगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। आपका और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत खराबी आ सकती है। धन आने के कम योग हैं। भाई बहनों के साथ संबंध खराब रहेंगे। संतान से कोई खास सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपको किसी को भी भला-बुरा नहीं कहना चाहिए, इसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ सकता है।

कुंभ राशि

भाग्य की मदद से आपके कुछ कार्य संपन्न हो सकते हैं। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके संतान को तकलीफ हो सकती है। गौ माता को हरा चारा खिलाने से किस्मत बदलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य इस सप्ताह साथ देगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।आपकी सोच आपको कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से साझा न करें.

मीन राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाने से लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना होगा।आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपके कई कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में किसी भी काम में अपनी मनमर्जी से काम न करें। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया है तो उसमें आप उनकी सलाह ले सकते हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story