6 April ka Rashifal: मिथुन और कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन, वृष और मकर राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें

रांची: (Aaj ka Rashifal)/ Today horoscope/ 6 अप्रैल ka rashifal, गुरुवार को बृहस्पति और चंद्रमा से गजकेसरी नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे रुके काम शुरू करने के लिए वृष और मीन राशि वालों का दिन अच्छा है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में आसानी से टारगेट हासिल हो जाएगा। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वहीं, व्यघात नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। इस कारण वृष और मकर राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। लापरवाही और विवादों से बचें। वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में एक्स्ट्रा सावधानी रखनी होगी। बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।आज का all pl

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा | अपने जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है | यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है । आप अपना बहुत ख्याल रख रहे हैं। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। आज आप जीवन की एकरसता से निकलने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। आज वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें। आज आपका शुभ रंग पिंक है | आज आपका शुभ अंक 11 है |

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। धन के मामले में सोचकर खर्च करें। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। व्यवसाय में बहुत ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाह ना बनें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। कुछ लोगों के पैर में दर्द हो सकता है। आज बाहर से आए किसी रिश्तेदार को शहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 और गहरा पीला है |

मिथुन राशि
आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी | महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। आज का दिन धन प्रदायक दिवस है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली इंसान का योगदान आपको बिजनेस संबंधी नई उपलब्धियां देगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहे | एसिडिटी और अधिक काम होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है। माता पिता के घर से दूर रहने वाले लोग आज उनसे मिलने आ सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग नीला है |

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें | अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। कारोबारीयों को अच्छे आर्डर व अनुबंध मिलने की संभावना है जो कि मुनाफे दायक रहेंगे। आपका करियर रुका हुआ है तो यह एक स्पष्ट संकेत हो सकता है कि यह एक नई नौकरी की तलाश करने का समय है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना है। इसके लिए अपना खानपान व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं। आज आपका भाग्यशाली रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

सिंह राशि
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। किसी के बारे में आपकी स्पष्ट राय आपको उसके साथ टकराव की राह पर ले जा सकती है। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें | आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे | इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ है उन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। महिला वर्ग अपने व्यवसाय को लेकर जागरूक रहे। स्टूडेंट्स को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी | असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा लापरवाही ना बरतें। दोस्तों के साथ आज शहर के बाहरी इलाकों में घूमने जाना रोमांचक और रिफ्रेसिंग साबित होने वाला है। आज आपका भाग्यशाली अंक 18 और शुभ रंग सफेद है |

कन्या राशि
आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। खाने पीने की चीजों पर बाहर बेवजह खर्च करने से बेहतर होगा कि उसे घर पर ही बनाने का प्रयास करें । आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आज धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद दूर होंगे। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। सेहत को लेकर पहले से बीमार हैं तो सावधानी बरतें | भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 5 और रंग हल्का काला है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। दूसरों को जो भी आप सीख देते है उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी | पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज के दिन आप दूसरों को सलाह देकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं | व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें | कामकाजी नौकरीपेशा लोग किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना वाहन देने से बचें | आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और शुभ रंग नारंगी है |

वृश्चिक राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे | परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। कुछ लोगों का धीमा पडा कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा | नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए समय निकालें। तुम्हारा शरीर तुम्हारा शुक्रिया अदा करेगा।: अगर आपकी कोई यात्रा जल्द होने वाली है तो आज आप बहुत उत्साहित महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 और रंग नीला है |

धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। सिंगल राशि वाले आज किसी नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। यह नया व्यक्ति आपकी आत्मा का साथी भी हो सकता है। आज देवी स्कंदमाता को पुष्प चढ़ाएं, आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं | महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है। ट्रैवलिंग से जीवन में ताजगी और नएपन का अनुभव होगा, निकलने का प्लान कर सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका भाग्यशाली अंक 15 है |

मकर राशि

आज मित्रों की सलाह भाग्य उदय दायक साबित होगी। कुछ समय किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें। आज एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते हैं। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है | आज आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहे | सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है। अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

कुंभ राशि
आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा | आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते है | आपको अपनी संतान की संगति को लेकर चिंता हो सकती है। अगर हाल ही में किसी ने आपका दिल चुराया है, तो उन्हें बताएं। माँ स्कंदमाता को मिश्री का भोग लगाएं, आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | कुछ लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है | व्यापार में आर्थिक लाभ कमाने के लिए यह समय अनुकूल नज़र आ रहा है। सिर दर्द माइग्रेन कैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से बचें। परिवार के साथ पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना मानसिक शांति देगा। आज आपका शुभ अंक 7 और रंग भूरा है |

मीन राशि
आज आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा | आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले अच्छी तैयारी कर लें | आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किस कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, आरामदायक सफर के लिए जरुरी तैयारी करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 12 और रंग गहरा हरा है ।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story