11 हजार पदों पर भर्तियां: इंटर पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्तियां, 27 से भरा जायेगा ऑनलाइन आवेदन

पटना। इंटर पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी BSSC ने 11 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। बिहार में ये वैकेंसी करीब 9 साल बाद निकली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 11 हजार 98 पदों पर नियुक्तियां होगी। BSSC क्लर्क, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।

कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाकर इस फॉर्म को 27 सितंबर से भर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है, जो भी उम्मीदवार इस फॉर्म को भरना चाहते हैं। सभी पदों लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल थी। कैटेगरी के अनुसार उम्र में छूट भी दी गई थी।

निम्नवर्गीय क्लर्क के लिए 3927, राजस्व कर्मचारी के लिए 3559, फाइलेरिया निरीक्षक के लिए 69, पंचायत सचिव के लिए 3432, सहायक अनुदेशक के लिए 7 और लिपिक के लिए 4 पदों पर भर्तियां होगी। निम्न वर्गीय लिपिक के लिए 12वीं पास, इन एनी स्ट्रीम फ्रॉम रिकॉग्नाइज्ड बोर्ड ऑफ इंडिया, इसके साथ ही कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए।लिपिक के लिए स्टेनोग्राफर के साथ भारत के मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 10+2 उत्तीर्ण। सहायक के लिए भारत के मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 10+2 उत्तीर्ण होना जरूरी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story