रिटायर्ड शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, राज्य सरकार देगी 20 हजार रूपये सैलरी, सभी डीईओ को लिखा गया पत्र

पटना। बिहार में अब रिटायर्ड टीचर को मिलेगी संविदा नियुक्ति। हालांकि उनका काम पढ़ना नहीं, बल्कि मॉनिटरिंग करना होगा। राज्य सरकार ने बिहार के के 534 प्रखंडों में 1,068 प्रखंड साधन सेवी नियुक्त करने की तैयारी कर ली है। इस बाबत बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक ने चिट्ठी भी लिखी है।

सेवानविृत शिक्षक को 20 हजार प्रति माह मानदेय मिलेगा। इनका काम स्कूलों के निरीक्षण से लेकर विभिन्न योजनाओं की मॉनीटरिंग करने की होगी। जानकारी के मुताबिक हर प्रखंड में दो-दो साधन सेवी नियुक्त किए जाएंगे। राज्य परियोजना प्रबंधक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ को इसे लेकर पत्र भेजा है।

विभाग की तरफ से प्रत्येक प्रखंड में 3-3 प्रखंड साधन सेवी का चयन किया गया था। हालांकि कुछ जिलों में साधन सेवी पद पर चयनित सेवानिवृत शिक्षक ने पद त्याग भी किया है। इन रिक्त पदों पर भी चयन के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि जुलाई में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर प्रत्येक प्रखंड के लिए 3-3 साधन सेवी रखने के लिए आदेश दिया था। अब इस मामले में फिर से पत्र जारी किया गयाहै।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story