PM मोदी से मुलाकात से पहले RT-PCR टेस्ट अनिवार्य, कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए बड़ा फैसला

नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों पर भी लागू होगा जो पीएम से किसी भी आधिकारिक बैठक या मुलाकात के लिए पहुंचेंगे।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय सावधानी और सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है ताकि किसी भी संभावित संक्रमण से प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बचाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विदेशी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद सख्ती(PM मोदी)

मालूम हो कि हाल ही में पीएम मोदी से उनके आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक विदेशी डेलिगेशन ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात के लिए डेलिगेशन के सभी सदस्यों को RT-PCR टेस्ट से गुजरना पड़ा था। इस सख्त कदम को अब अन्य मुलाकातों और बैठकों के लिए भी अपनाया जा रहा है।

बैठक में शामिल सभी लोगों को देना होगा कोविड टेस्ट(PM मोदी)

दिल्ली में आज भाजपा के सभी विधायक, सांसद और प्रमुख पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक अहम बैठक में मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में शामिल होने वाले सभी लोगों को RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। बिना निगेटिव कोविड रिपोर्ट के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश में कोविड की स्थिति(PM मोदी)

देश में कोविड के मामले फिर से चिंता का विषय बन रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7121 हो गई है। हालांकि, दिल्ली में मामूली राहत देखने को मिली है। सोमवार को जहां 728 नए केस दर्ज हुए थे, वहीं मंगलवार को यह संख्या घटकर 691 रह गई।
वहीं केरल में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है, जहां 2053 एक्टिव केस दर्ज हैं और पिछले 24 घंटों में 96 नए मरीज सामने आए हैं।

 कोविड इमरजेंसी नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 अब वैश्विक इमरजेंसी नहीं रहा, लेकिन इसका खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। यह अब एक सीजनल फ्लू जैसा संक्रमण बन चुका है, जिसका प्रभाव समय-समय पर देखने को मिलता रहेगा। ऐसे में सावधानी ही सुरक्षा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close