सलमान खान के भाई का पत्नी से हो रहा है तलाक……अरबाज के बाद अब सोहेल भी पत्नी से हो रहे हैं अलग… भागकर की थी शादी

मुंबई। अरबाज के बाद सलमान खान के एक और भाई अपनी पत्नी से अलग होने वाले हैं। सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा सीचदेव से अलग होने जा रहे हैं। दोनों के रिश्ते पिछले कई सालों से तल्ख चल रहे हैं। हालांकि कई दफा रिलेशन को मेंटन करने की कोशिश की, लेकिन अब फाइनली दोनों ने रिश्ते को द इंड करने का फैसला ले लिया है। सोहेल खान और सीमा खाने ने तलाक की अर्जी भी दे दी है। दोनों को अलग-अलग मुंबई फैमली कोर्ट के बाह स्पाट किया गया।

जानकारी के मुताबिक सोहेल और सीमा आज कोर्ट में मौजूद थे। दोनों ने तलाक की अर्जी दी है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी इस बारे में अधिकारिक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरें कंफर्म आ रही है कि दोनों अपने रिश्ते को खत्म करने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1998 में सोहेल खान ने सीमा के साथ शादी की थी। सीमा पेशे से फैशन डिजाइनर है। पंजाबी परिवार से आने वाली सीमा की सोहेल के साथ पहली मुलाकात ही प्यार की शुरुआत वाली रही। दोनों का परिवार इस रिश्ते को कबूल नहीं कर रहा था, लेकिन सोहेल खान ने भागकर शादी कर ली। सोहेल खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या रिलीज होते ही दोनों गुपचुप शादी रचा ली।

सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं निर्वाण और योहान। 2017 में भी खबसें थी कि दोनों तलाक ले सकते हैं, लेकिन बाद में दोनों रिश्ते के मैटेन कर लिया। लेकिन अब दोनों के रिश्ते टूट रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close