समधी संग ही भाग गयी समधन : बेटी की शादी से पहले मां अपने समधी संग हुई फरार, पुलिस ने पकड़ा, तो बोली- इन्ही के साथ अब रहूंगी
शाहजहांपुर। मोहब्बत क्या है…ये तो कभी भी हो जाता है, किसी से भी हो जाता है। यूपी में जैसे एक महिला को अपने समधी से ही प्यार हो गया। और जब प्यार हुआ तो फिर महिला के पैर कहां रूकने वाले थे। महिला अपने समधी के साथ ही रफ्फूचक्कर हो गयी। हालांकि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है, लेकिन महिला अपने प्रेमी समधी के साथ ही अब रहने की जिद पर अड़ गयी है।
पति और बच्चों को छोड़कर समधी के साथ भागने वाली महिला के विवाद का निस्तारण कराने के लिए थाने में पंचायत चल रही है। जानकारी के मुताबिक कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कलान क्षेत्र में अपनी बेटी की शादी तय की थी। शादी तय होने के बाद दोनों के स्वजन का एक-दूसरे के यहां आना-जाना शुरू हो गया। महिला की अपने समधी के छोटे भाई से नजदीकियां बढ़ गई। 10 दिन पहले दोनों भाग गए।
मंगलवार दोपहर में दोनों के स्वजन को थाने बुलाया गया, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। पति व बच्चे उसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों के स्वजन के बीच वार्ता चल रही है। पुलिस इस मामले का सामाजिक तौर पर ही निपटारा चाह रही है।