संथाल परगना क्षेत्र सीधे कोलकाता से जुड़ा...सांसद निशिकांत दुबे ने हरी झंडी दिखाकर गोड्डा - सियालदह ट्रेन को किया रवाना...

गोड्डा झारखंड का संथाल परगना क्षेत्र अब सीधे पश्चिम बंगाल से जुड़ गया। आजादी के करीब 75 साल बाद बीजेपी की सरकार में गोड्डा रेलवे लाइन पहुंची। उसके बाद यातायात के मामले पिछड़ा समझा जाने वाले क्षेत्र में की एस तरह से एक के बाद एक ट्रेन की सौगात मिल रही है ,निश्चय ही ये हर्ष की बात है। आपको बता दे कुछ दिन पूर्व तक यहां से सिर्फ सड़क मार्ग ही आवागमन का साधन हुआ करता था। परंतु अब पिछड़ा माना जाने वाला क्षेत्र सड़क मार्ग साथ साथ वायु मार्ग और ट्रेन मार्ग से भी जुड़ गया है।

आपको बता दे की 12 नवंबर को गोड्डा से सियालदह के लिए सीधी ट्रेन की शुरुवात हुई। ये ट्रेन गोड्डा - सियालदह मेमू पैसेंजर ट्रेन के नाम से जानी जाएगी। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए कहा की आजादी के 75साल बाद गोड्डा में ट्रेन पहुंची और आज 12 नवंबर की गोड्डा से खुलने वाली 9 वीं ट्रेन की शुरुवात हुई। सांसद ने ट्वीट कर विधायक अमित मंडल को भी बधाई दी।

सांसद निशिकांत दुबे का रहा है अहम योगदान

मालूम हो की आज गोड्डा के सांसद डा निशिकांत दुबे, विधायक अमित मंडल एवम रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर गोड्डा सियालदह ट्रेन को रवाना किया गया। ये ट्रेन प्रत्येक दिन गोड्डा और सियालदह से चलेगी। इस ट्रेन का महत्व व्यापारिक, टूरिज्म, चिकित्सा सेवा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कुछ दिन पूर्व से ही देवघर से हवाई उड़ान शुरू हो गई। देवघर में एम्स की स्थापना भी काफी अहम मानी जा रही है। इन सब में गोड्डा सांसद डा निशिकांत दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story