स्कूल ब्रेकिंग : कल से स्कूल की टाइमिंग, मिड डे मिल सभी की टाइमिंग बदली… जानिये कितने से कितने बजे तक लगेगा स्कूल, कितने बजे मिलेगा मध्याह्न भोजन… ..स्कूल टाइमिंग में बदलाव का विरोध शुरू

रांची। स्कूलों में मिड डे मिल की टाइमिंग बदल गयी है। सोमवार से राज्य के 35 हजार स्कूलों में दोपहर एक बजे ही मध्याहन भोजन दिया जाएगा। स्कूली शिक्षा विभाग ने न केवल मध्याहन भोजन की टाइमिंग में अदलाव किया है, बल्कि शैक्षणिक टाइमिंग में भी बदलाव किया है। अब स्कूलों में पढ़ाई तीन बजे तक करायी जाएगी। इसके लिए शिक्षा सचिव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि बच्चों की स्थिति को देखते हुए मध्याहन भोजन के समय बदला गया है।वहीं शिक्षकों के लिए भी स्कूल की टाइमिंग बदली है। शिक्षा विभाग के शिक्षकों के समय में बदलाव करने के इस आदेश का संघ विरोध कर रहा है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि स्कूल समय सारणी में तीन बजे तक का ही समय निर्धारित है।

आपको बता दें कि स्कूलों में बच्चों के स्कूल आने का समय नौ बजे है। पूर्व में निर्धारित मिड डे मिल देने का समय ढ़ाई से तीन बजे था। इस वजह से बच्चों को लंबे समय तक भूखे रहना पड़ता था। लिहाजा बच्चों की स्थिति को देखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पहली से पांचवीं तक के करीब 21 लाख और क्लास 6 से आठ तक के लगभग 12 लाख स्टूडेंट्स को हर दिन मिड डे मिल दिया जाता है। शिक्षा विभाग ने मध्याहन भोजन से संबंधित आदेश देने के साथ-साथ शिक्षकों के समय में भी बदलाव किया है। अब शिक्षकों को चार बजे तक स्कूल में रहना होगा।

झारखंड में मिड डे मिल को लेकर हर दिन अलग-अलग मेन्यू का प्रावधान है। सोमवार को दाल सब्जी के साथ उबला अंडा रहता है। शनिवार को सीजनल सब्जी मिला हुआ खिचड़ी होता है। अन्य दिन केवल दाल चावल और सब्जी दिया जाता है। शुक्रवार को दाल चावल के साथ अंडा कड़ी दिया जाता है। बात करें कुकिंग कॉस्ट की तो पहली से पांचवीं तक प्रति स्टूडेंट 5 रुपये 45 पैसे और क्लास छह से आठ में प्रति छात्र 8 रुपये 17 पैसा मिलता है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story